Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ बंद.. दुकानें नहीं खुले, बाजार में सन्नाटा

छत्तीसगढ़ बंद.. दुकानें नहीं खुले, बाजार में सन्नाटा

0

छत्तीसगढ़ बंद.. दुकानें नहीं खुले, बाजार में सन्नाटा

 

 

 

रायपुर-कांकेर जिले के आमाबेड़ा में हुई हिंसा और कथित धर्मांतरण के विरोध में छत्तीसगढ़ के सर्व समाज ने काफी आक्रोश व्यक्त किया है।  सर्व समाज ने 24 दिसंबर यानि आज छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कामर्स व कैट जैसी दोनों प्रमुख व्यापारिक संगठनों ने बंद को अपना समर्थन दिया है तो स्वाभाविक दुकानें नहीं खुलेंगी ,हुआ भी वही राजधानी रायपुर के बाजार में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है। थोक व चिल्हर बाजार पूरी तरह से बंद हैं। रायपुर के जयस्तंभ चौक, सदरबाजार,रविभवन गोलबाजार जैसे प्रमुख बाजारों के दुकानों में बंद का असर दिखाई पड़ रहा है। यदि दुकानें खुली भी तो शाम पांच बजे के बाद ही संभव दिख रहा है,पर ठंड के असर से देर शाम खुलने वाले बाजार में ज्यादा कामकाज की उम्मीद भी कम है।

छत्तीसगढ़ बंद.. दुकानें नहीं खुले, बाजार में सन्नाटा