Home छत्तीसगढ़ कास्मो एक्सपो में जुटी भीड़,यही तो है आपका हमारा सबका एक्सपो

कास्मो एक्सपो में जुटी भीड़,यही तो है आपका हमारा सबका एक्सपो

0

 कास्मो एक्सपो में जुटी भीड़,यही तो है आपका हमारा सबका एक्सपो

 0- रोजाना के लकी ड्रा में विजिटर्स के लिए लाखों का उपहार बना आर्कषण

 0-रविवार को काइट फेस्टिवल व सनडाउनर तम्बोला की रहेगी धूम 

रायपुर।  जहां सबके लिए सब कुछ उपलब्ध हो वही तो है आपका हमारा सबका  कास्मो एक्सपो..। कास्मो एक्सपो 2026 का दूसरा दिन शनिवार को गुनगुनाती ठंड के बीच दोपहर से ही विजिटर्स के श्रीराम बिजनेस पार्क पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया था जो देर शाम होते तक सैलाब में परिवर्तित हो गया। बिल्डर्स हो या आटोमोबाइल्स,इलेक्ट्रानिक्स हो या कंप्यूटर,निजी हो या शासकीय स्टाल,फूड जोन हो या इंटरटेनमेंट हर तरफ बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी बता रही थी कि रायपुर का यह कास्मो एक्सपो अब मध्य भारत का सबसे बड़े एक्सपो के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। जहां खिलौने से लेकर कार तक उपलब्ध हैं। आशियाने का सपना पूरा हो रहा है तो टूरिज्म की जानकारी मिल रही है। रविवार 11 जनवरी को होने वाले काइट फेस्टिवल व तम्बोला को लेकर लोगों भी भारी उत्साह दिखा वे पहले से अपनी एंट्री भी करा रहे थे ताकि कहीं चूक न जाएं। विशेष आकर्षण तो इस बार रोजाना का विजिटर्स लकी ड्रा हैं जिसमें 20 लाख रुपए तक के उपहार(चार दिनों में) दिए जा रहे हैं। इसलिए पहुंचे जरूर क्या पता आज आपका ड्रा लग जाए। क्लब प्रेसीडेंट रो.मनोज अग्रवाल, क्लब सेक्रेटरी रो.अमित गोयल, कास्मो एक्सपो चेयरमेन रो. सौरभ सोनी, कास्मो एक्सपो सेक्रेटरी रो.सौरभ अग्रवाल ने बताया कि जैसे हम पहले ही कह चुके हैं कास्मो एक्सपो से हमें कोई व्यावसायिक फायदा लेना नहीं हैं। सबकी जरूरतों को एक स्पाट पर पूरा करना,विभिन्न टे्रड के भाग ले रहे स्टाल होल्डर्स के बीच एक मार्केटिंग नेटवर्क स्थापित करना और इस सुविधा का लाभ सभी को मिल सके। सेवा सहयोग और समर्पण ही रोटरी की पहचान है ऐसे आयोजनों के माध्यम से ही रोटरी चिकित्सा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में आज वैश्विक स्तर पर काम कर ही है,जैसे एक्सपो में पहले दिन आई एंबुलेंस का जो लोकार्पण हुआ वह दूरस्थ इलाकों तक आंख के मरीजों के लिए अपनी सेंवाएं प्रदान करेगा।

** तम्बोला में लें हिस्सा और जीतें आर्कषक पुरस्कार

रविवार को कास्मो एक्सपो में इनरव्हील क्लब रायपुर कास्मोपालिटिन की ओर से शाम 4 से 6 बजे सनडाउनर तम्बोला का आयोजन किया गया है। इसमें भाग लेने वालों को जानकारी प्रदान करने एक स्टाल भी अलग से एक्सपो में लगा हुआ हैं जहां पूरी नियमावली भी बताया जा रहा है। फन एंड फूड का फूल मस्ती आप सपरिवार इसमें हिस्सा लेकर उठा सकते हैं। जीते तो मिलेंगे कई आकर्षक पुरस्कार।

** एक्सपो में रविवार को रहेगी काइट फेस्टिवल की धूम

कास्मो एक्सपो में हर साल काइट फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। इस बार भी रोटरी क्लब रायपुर डिवास की ओर से रविवार को सुबह 11.30 बजे से देर शाम तक काइट फेस्टिवल उत्तरायण 0.3 की धूम रहेगी। पतंगबाजों को तो एक प्रकार से विशाल खुले मैदान में पतंग उड़ाने के इस खास मौके का इंतजार रहता है। इसमें भाग लेने वालों को भी आयोजन समिति की ओर से पहले ही सारी जानकारी उपलब्ध करायी जा रही है। जायकेदार व्यंजनों का मजा भी ले सकते हैं और कई सारे इनाम भी पा सकते हैं।

**  एक्सपो में हर स्टाल की है अपनी खासियत

कास्मो एक्सपो में रियल एस्टेट,आर्किटेक्चर, इंटीरियर, ऑटोमोबाइल्स, इलेक्ट्रानिक्स, बैंकिंग, एजुकेशन, टेक्नोलॉजी, लाइफ स्टाइल, फूड व इंटरटेनमेंट के 300 से भी अधिक स्टाल है। शासकीय विभाग के स्टॉल में जनसंपर्क विभाग, महिला बाल विकास व समाज कल्याण विभाग, हस्तशिल्प कला, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड, सीएसआईडीसी व छत्तीसगढ़ टूरिज्म शामिल हैं। शासकीय योजनाओं की जानकारी भी यहां मिल रही है।

** सेल्फी जोन

कास्मो एक्सपो में परिवार सहित पहुंचे और सुंदर फोटोग्राफी न करें तो क्या बात है,एक शानदार सेल्फी जोन आपका हमारा सबका कास्मो एक्सपो 2026 को प्रदर्शित करता हुआ यहां बना हुआ है जिसमें फोटो खिंचाने वालों की लाइन लगी हुई है।

 ** स्टेज प्रोग्राम भी है खास 

कास्मो एक्सपो में रोजाना शाम स्टेज प्रोग्राम भी आनंदित कर रहा है। शनिवार की शाम शांतनु के सात्वा म्यूजिकल बैंड ने झुमाया तो रविवार की शाम सूफियाना अंदाज में आदित्य सिन्हा सूफी गायन करेंगे।