Home छत्तीसगढ़ आगामी साल का कास्मो एक्सपो और बेहतर होगा,इसी संकल्प के साथ हुआ समापन

आगामी साल का कास्मो एक्सपो और बेहतर होगा,इसी संकल्प के साथ हुआ समापन

0

 0-  शानदार रिस्पांश मिला,सहयोगी पार्टनर्स व स्टाल होल्डर्स हुए सम्मानित 

0-अन्य राज्यों के लिए अब रोल माडल बन चुका है रायपुर का कास्मो एक्सपो

 रायपुर। राजधानी के श्रीराम बिजनेस पार्क में आयोजित चार दिन के कास्मो एक्सपो 2026 का समापन सोमवार को एक यादगार लम्हा लेकर हुआ,लेकिन इस संकल्प के साथ रोटेरियंश विदा लिए कि आने वाले साल में और बेहतर आयोजन करेंगे। कुछ एक टे्रड छूट गए हों तो उन्हे भी शामिल किया जायेगा। इस बार हर दिन विजिटर्स के लिए दिए गए लकी ड्रा का उपहार काफी पसंद किया गया। सभी की सहभागिता के लिए आभार व्यक्त करते हुए स्टाल होल्डर्स व अन्य सहयोगियों को सम्मानित किया गया। इन चार दिनों में मिले शानदार रिस्पांश के साथ आयोजन के बाद  जो भी राशि शेष बचेगी उसे हमेशा की तरह रोटरी अपने चिकित्सा,शिक्षा जैसे अन्य कार्यों में समाहित करेगा।  क्लब प्रेसीडेंट रो.मनोज अग्रवाल, क्लब सेक्रेटरी रो.अमित गोयल, कास्मो एक्सपो चेयरमेन रो. सौरभ सोनी, कास्मो एक्सपो सेक्रेटरी रो.सौरभ अग्रवाल ने बताया कि तीन महीने के अथक प्रयास के बाद कास्मो एक्सपो 2026 का सपना साकार हो पाया था। खुशी की बात ये रही है कि हर साल भाग लेने वाले स्टल होल्डर्स की संख्या बढ़ रही है। 10 एकड़ के विशाल एरिया में 30 बड़े बिल्डर्स, विभिन्न टे्रेड के 300 स्टॉल, फूड जोन, सांस्कृतिक आयोजन, काइट महोत्सव, तंबोला,रोजना विजिटर्स को मिलने वाले उपहार,पार्किंग की नि:शुल्क सुविधा के साथ जीके टीएमटी के प्रेजेटेंशन में कास्मो एक्सपो का यह 16 वां एडिशन हर दृष्टिकोण से इतना शानदार रहा कि आज पूरे मध्य भारत में इसकी चर्चा हो रही है। अन्य राज्यों के लिए हमारा यह आयोजन अब रोल माडल बन चुका है।   रोटेरियंश ने यह भी बताया कि लोगों के मन में ये बातें आती है कि आखिर कास्मो एक्सपो के आयोजन का उद्देश्य क्या है? उनको बताना चाहेंगे कि लोगों की जरूरतें,उपयोगिता व सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगभग हर सेक्टर को एक प्लेटफार्म देना ताकि उन्हे और कहीं जाने की जरूरत न पड़े। यहां आकर लोगों ने मकान भी बुक कराया तो गाडिय़ां भी खरीदी की। शिक्षा,स्वास्थय,बैंकिंग,टूरिज्म से लेकर हर जानकारी उन्हे यहां मिली। दूसरी बात एक्सपो का मकसद कोई लाभ कमाना नहीं हैं बल्कि आयोजन के समूचे खर्च के बाद जो राशि बचेगी हमेशा की तरह शिक्षा,स्वास्थ्य,पर्यावण व अन्य सेवाभावी कामों में लगाया जाता है। आपको बता दें जरूरतमंद स्कूली बच्चों को शैक्षणिक सामग्री से लेकर स्कालरशिप तक प्रदान करते हैं। समय-समय पर स्वास्थय शिविर लगाते हैं मेडिकल इक्विमेंट की जरूरतें पूरी करवाते हैं ब्लड डोनेशन कैम्प लगाते हैं।  समापन दिवस पर सहयोगी पार्टनर्स व स्टाल होल्डर्स को क्लोजिंग सेरेमनी में स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए स्मानित किया गया। रोटरी के सभी विंग के पदाधिकारियों के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए आने वाले साल में सहयोग की अपेक्षा जतायी गई। आपको बता दें कास्मो एक्सपो के सहयोगी रहे हैं प्लेटिनम स्पाशंर – चैतन्य बिजनेस पार्क, एसआरव्हीएस सोलर, इत्सा हास्पिटल। गोल्ड स्पाशंर – पीआरए इलास्टिक, स्कॉय टीएमटी, मैट्स यूनिवर्सिटी, बैंक अॅाफ बड़ौदा। सिल्वर पार्टनर – सेल. स्कावयर टीएमटी, पीएनबी। एसोसिएट्स पार्टनर – अडानी एसीसी व अडानी अंबूजा सीमेंट। मीडिया पार्टनर व फोटोग्राफी – एएसए व पिक एक्सक्लूजिव। विभिन्न शासकीय विभाग के स्टालों से भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली। सभी के प्रति कास्मो एक्सपो आयोजन समिति ने धन्यवाद ज्ञापित किया।