
रायपुर। छत्तीसगढ़ सहायक विकास विस्तार अधिकारी पद की भर्ती प्रक्रिया में दस्तावेज सत्यापन के बाद पात्र और अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी यह सूची विभाग की आधिकारिक वेबसाइट prd.cg.gov.in पर देख सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों को सूची पर कोई आपत्ति या दावा प्रस्तुत करना है, वे 28 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। दावा-आपत्ति आवेदन आवश्यक दस्तावेजों के साथ स्वयं उपस्थित होकर या डाक के माध्यम से कार्यालयीन समय में विकास आयुक्त कार्यालय, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर अटल नगर में जमा किया जा सकता है।