![]()
रायपुर: राजधानी रायपुर में आज से पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू होने जा रहा है. इसके पहले ही राज्य सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए बड़े पैमाने पर तबादले कर दिए हैं. गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में एएसपी, डीएसपी और नगर पुलिस अधीक्षकों समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इस फेरबदल को कमिश्नरी सिस्टम की मजबूत नींव के तौर पर देखा जा रहा है.
कमिश्नरी लागू होने से पहले प्रशासनिक तैयारी तेज
राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक रायपुर जिले में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू होने के साथ ही पूरा पुलिस ढांचा बदला जा रहा है. इसी क्रम में जिला पुलिस, ग्रामीण, यातायात, क्राइम, साइबर, लाइन, प्रशिक्षण और मुख्यालय शाखाओं में नई पोस्टिंग की गई है.

एएसपी स्तर के अफसरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी (ETV Bharat Chhattisgarh)
एएसपी स्तर के अफसरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
इस सूची में कई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों को अपर पुलिस उपायुक्त (DCP) बनाकर रायपुर पुलिस आयुक्त कार्यालय में तैनात किया गया है।
इनमें प्रमुख नाम हैं.
तारकेश्वर पटेल – DCP जिला पुलिस मध्य
राहुल देव शर्मा – DCP जिला पुलिस पश्चिम
आकाश मरकाम – DCP जिला पुलिस उत्तर
विवेक शुक्ला और श्री डी.आर. पोर्ते – DCP यातायात
गौरव मंडल और श्री अनुज गुप्ता – DCP क्राइम एवं साइबर
अर्चना झा – DCP हेडक्वॉर्टर, प्रशिक्षण, DSB, AJK & CAW
नगर पुलिस अधीक्षकों और डीएसपी स्तर पर भी बड़ा बदलाव
नगर पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) बनाकर अलग-अलग जोन और शाखाओं में पदस्थ किया गया है. इनमें सिविल लाइन, कोतवाली, पुरानी बस्ती, राजेंद्र नगर, उरला यातायात, क्राइम एवं साइबर, महिला अपराध (CAW), पुलिस लाइन शामिल हैं.

आज से पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू (ETV Bharat Chhattisgarh)
महिला अधिकारियों को भी मिली अहम जिम्मेदारी
कमिश्नरी सिस्टम में महिला अधिकारियों की भी मजबूत भागीदारी दिखाई दे रही है. पूर्णिमा लामा – ACP उरला, सीमा अहिरवार भास्कर – ACP यातायात
नंदिनी ठाकुर, रुचि वर्मा, निकिता तिवारी – CAW और AJK शाखा में पदस्थ की गई है.
आदेश तत्काल प्रभाव से लागू
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और यह पदस्थापन आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा. सभी अधिकारियों को नई जगह कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दे दिए गए हैं.

पुलिस प्रशासन में बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक (ETV Bharat Chhattisgarh)
कुल मिलाकर रायपुर में कमिश्नरी सिस्टम लागू होने से पहले पुलिस विभाग की पूरी कमान नए सिरे से सजाई जा रही है. सरकार का उद्देश्य है कि राजधानी की कानून-व्यवस्था को और ज्यादा चुस्त-दुरुस्त, आधुनिक और प्रभावी बनाया जा सके. आने वाले दिनों में रायपुर पुलिस का पूरा कामकाज नए सिस्टम के तहत देखने को मिलेगा.