Home छत्तीसगढ़ मैट्रिमोनियल साइट में डॉक्टर बताकर की पहचान, दुष्कर्म की कोशिश, ब्लैकमेलिंग कर वसूले 4 लाख

मैट्रिमोनियल साइट में डॉक्टर बताकर की पहचान, दुष्कर्म की कोशिश, ब्लैकमेलिंग कर वसूले 4 लाख

0

RAIPUR CRIME

रायपुर: पुरानी बस्ती थाना प्रभारी शील आदित्य सिंह ने बताया कि एक महिला जो विधवा है, उसने 8 दिसंबर 2025 को पुरानी बस्ती थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया. दर्ज शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी पहचान मेट्रोमोनियल साइट के जरिए युवक से हुई थी. आरोपी ने खुद को डॉक्टर बताते हुए शादी का प्रस्ताव रखा था. परिवार से मिलकर रिश्ता तय करने की बात कही थी.

शादी का प्रस्ताव रख होटल में मिलने बुलाया, दुष्कर्म की कोशिश

थाना प्रभारी ने आगे बताया इसी भरोसे पर 7 जून 2025 को आरोपी रायपुर आया था और पीड़िता को एक होटल में मिलने के लिए बुलाया. होटल में बातचीत के दौरान आरोपी ने महिला से जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की. पीड़िता ने विरोध किया और किसी तरह से वहां से भाग निकली.

ब्लैकमेल कर वसूले 4 लाख रुपये
इसके बाद आरोपी ने फोन करके उसके निजी फोटो वायरल करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी. डर के कारण महिला ने अलग-अलग किस्तों में आरोपी को 4 लाख रुपए दिए. लेकिन बाद में परेशान महिला ने रायपुर के पुरानी बस्ती थाना में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.”

रायपुर पुलिस ने दिल्ली से आरोपी को किया गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों के निर्देश पर पुरानी बस्ती पुलिस टीम और साइबर सेल की टीम को दिल्ली भेजा गया. आरोपी के मोबाइल नंबर और कॉल डिटेल के लोकेशन निकाले जाने के बाद पुलिस ने दिल्ली नोएडा के सेक्टर 113 क्षेत्र से गिरफ्तार करके उसे ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लेकर पहुंची. आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. पुरानी बस्ती पुलिस ने आरोपी को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है.