रायपुर. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय बजट को शेखचिल्ली का शोरबा करार दिया. उन्होंने कटाक्ष किए कि विश्व की शीर्ष अर्थव्यवस्था में होने की शेखी बघारने वाले विश्वगुरु हो गए लेकिन बजट ने कलई खोलकर रख दी. मोदी सरकार के घोर निराशाजनक बजट से देश का हर वर्ग हताश है. मध्यम, निम्न मध्यम, गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं के लिए कुछ भी नहीं है. यह अव्यवहारिक, अन्यायपूर्ण, मध्यम वर्ग विरोधी बजट है. शेयर बाजार बैठ गया, निवेशक बाजार से अपना पैसा निकाल रहे हैं. मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों से जनता का भरोसा टूट चुका है. बजट में बेतहाशा बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी रोकने कोई प्रयास नहीं है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस कटौती के बजट में विदेशी हलचल से बाजार पर होने वाला असर रोकने का कोई संकल्प नहीं है. पीएम मोदी अब काटने में लग गए हैं, बांट तो वो पहले ही रहे थे. बीते साल 2025-26 में न राजस्व बढ़ा पाए, न टैक्स वसूली मजबूत हो पाई. इस बार भी निर्मला सीतारमण के धुआंधार बजट में धुआं बहुत और धार बहुत पतली है. महिलाओं, युवाओं के रोजगार के लिए कुछ नहीं है. निवेशक नए निवेश से घबरा रहे, पूर्व में संचालित उद्योग, व्यापार चलाना मुश्किल हो रहा है. सरकार केवल मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखा रही है. मोदी सरकार की प्राथमिकताओं में जनकल्याणकारी योजनाएं नहीं हैं. खाद एवं खाद्य सब्सिडी, मनरेगा, एमएसपी गारंटी, सामाजिक सुरक्षा मद में कोई विशेष प्रावधान नहीं है.
रायपुर में आज के कार्यक्रम
दर्शन व संगोष्ठी
पुरी के शंकराचार्यजी राजधानी में
संस्था- श्रीसुदर्शन संस्थानम् रावणभाठा
समय प्रातः 8 बजे एवं शाम 6 बजे के सत्रों में संगोष्ठी व दर्शन.
भागवत कथा
संस्थान – रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम
कथाव्यास- पंडित अखिलेश शास्त्री वृंदावन
स्थान- जीई रोड स्थित विवेकानंद आश्रम का सत्संग भवन
समय शाम 7 से रात्रि 9 बजे तक.
योग-क्लास
संस्था- सत्यदर्शन योगाश्रम
स्थान- सिविल लाइन स्थित योगाश्रम का भवन
समय- शाम 5 से 6 बजे तक.