
रायपुर ।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक कसावट और कार्यप्रणाली में सुधार के उद्देश्य से वाणिज्यकर (स्टेट टैक्स) विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले किए हैं। इस आदेश के तहत विभिन्न पदों पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
सूत्रों के अनुसार, विभागीय ढांचे को अधिक प्रभावी बनाने और राजस्व कार्यों में गति लाने के लिए यह कदम उठाया गया है। सूची में आयुक्त स्तर से लेकर उपायुक्त, सहायक आयुक्त तथा राज्य कर अधिकारियों तक कई नाम शामिल हैं, जिन्हें अलग-अलग जिलों और संभागों में पदस्थ किया गया है। जारी आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को शीघ्र ही नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि इस बदलाव से विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और समन्वय को बढ़ावा मिलेगा।



