Home छत्तीसगढ़ मां मातंगी धाम रायपुर पहुंची महाराष्ट्रीय गौरव यात्रा; प्रेमा साईं महाराज ने दिया शिवाजी महाराज का संदेश

मां मातंगी धाम रायपुर पहुंची महाराष्ट्रीय गौरव यात्रा; प्रेमा साईं महाराज ने दिया शिवाजी महाराज का संदेश

0

रायपुर। नासिक से जगन्नाथ पुरी के बाद महाराष्ट्रीय गौरव यात्रा मां मातंगी धाम रायपुर पहुंची। इस दौरान धाम में इस यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। विधिवत पूजा अर्चना के बाद आरती की गई। फिर श्रद्धालु ढोल-नगाड़े के बीच नाचते गाते हुए इस यात्रा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान पूरा वातावरण भगवामय नजर आया।
नासिक से जगन्नाथ पुरी के बाद महाराष्ट्रीय गौरव यात्रा मां मातंगी धाम जीजामगांव पहुंची। इस दौरान धाम में इस यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। विधिवत पूजा अर्चना के बाद आरती की गई। फिर श्रद्धालु ढोल-नगाड़े के बीच नाचते गाते हुए इस यात्रा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान पूरा वातावरण भगवामय नजर आया।
वीर छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरव गाथा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से महाराष्ट्रीय गौरव यात्रा नासिक से जगन्नाथ पुरी पहुंची। फिर यहां से मातंगी धाम रायपुर पहुंची। इस एतिहासक अवसर पर मां मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉक्टर प्रेमा साईं महाराज ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर मां मातंगी धाम में पहुंचे हजारों सनातनियों ने इस भव्य यात्रा का स्वागत किया और वीर छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।