Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन बारिश की संभावना, आंध्रप्रदेश के साइक्लोन का...

छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन बारिश की संभावना, आंध्रप्रदेश के साइक्लोन का असर,सामान्य रहेगा तापमान

14
0

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है. प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में द्रोणिका और साइक्लोन के प्रभाव से आने वाले 24 घंटों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है.

छत्तीसगढ़ में आंध्र के साइक्लोन का असर

मौसम वैज्ञानिक एसके अवस्थी के अनुसार 16 मार्च को उत्तर छत्तीसगढ़ में बनी द्रोणिका का असर अब समाप्त हो चुका है. वहीं, एक नई द्रोणिका झारखंड के ऊपर सक्रिय है, जिसका असर उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में देखने को मिलेगा.इसके अलावा आंध्र तट पर एक साइक्लोन बना हुआ है, जिसका प्रभाव दक्षिण छत्तीसगढ़, खासकर बस्तर संभाग में पड़ेगा. यहां अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। वहीं, मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में भी एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

तापमान की बात करें तो अगले 48 घंटों तक अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है.मौसम विभाग के मुताबिक, मार्च के आखिरी सप्ताह तक प्रदेश का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है- एसके अवस्थी, मौसम वैज्ञानिक

अगले तीन दिन बादल छाए रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार तापमान में इस तरह के उतार-चढ़ाव के चलते अचानक गर्मी बढ़ने से लू लगने का खतरा भी बढ़ सकता है. फिलहाल अगले तीन दिनों तक प्रदेश में बादल छाए रहने की संभावना है. वर्तमान में मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है, जबकि उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में यह 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

Impact of cyclone in Andhra Pradesh

छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमानगुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान दुर्ग जिले में 36.4 डिग्री दर्ज किया गया था.

रायपुर का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्रीमाना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 33.5 डिग्रीबिलासपुर का अधिकतम तापमान 35 डिग्रीपेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्रीअंबिकापुर का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्रीजगदलपुर का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्रीराजनादगांव का अधिकतम तापमान 35 डिग्री


रायपुर में पिछले 5 सालों में मार्च के अंतिम सप्ताह में अधिकतम तापमान

  • साल 2021 में रायपुर में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री
  • साल 2022 में रायपुर में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री
  • साल 2023 में रायपुर में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री
  • साल 2024 में रायपुर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री
  • साल 2025 में रायपुर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री