
रायपुर: ईरान इजराइल युद्ध की वजह से दुनिया के कई देशों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छूने लगी है. इसका असर भारत पर भी दिखना शुरू हो गया है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल की कीमतों में शुक्रवार को बढ़ोतरी कर दी है.
पेट्रोल डीजल प्राइस
देश में प्रीमियम पेट्रोल 2.09 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है. वहीं इंडस्ट्रियल डीजल के दाम 22.03 रुपये बढ़ गए हैं. हालांकि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने नॉर्मल पेट्रोल डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है. जिससे आम जनता को राहत है.
2.09 रुपए से 2.35 रुपए बढ़ा रेट
जानकारी के मुताबिक भारत पेट्रोलियम के ‘स्पीड’, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ‘पावर’ और इंडियन ऑयल के ‘XP95’ की कीमतों में 2.09 रुपए से 2.35 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है.
स्पीड और पावर प्रीमियम पेट्रोल के रेट बढ़े
ई मार्केटिंग कंपनी हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में बदलाव करती हैं ताकि घरेलू ईंधन की कीमतें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और करेंसी एक्सचेंज रेट के हिसाब से बनी रहें. खुदरा दर कई चीज़ों से प्रभावित होती है. जैसे कि अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमत, रुपया-डॉलर एक्सचेंज रेट, और केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए टैक्स.
नॉर्मल पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
अगर आप अपने गाड़ी के बेहतर माइलेज और इंजन की लंबी उम्र के लिए इस खास फ्यूल का इस्तेमाल करते हैं, तो अब आपको इसके लिए एक्स्ट्रा पैसे चुकाना होगा. इसकी वजह ये है कि यह बढ़ोतरी सिर्फ प्रीमियम पेट्रोल पर हुई है, जिसे लोग बेहतर माइलेज और इंजन की अच्छी परफॉर्मेंस के लिए इस्तेमाल करते हैं. राहत की बात यह है कि इस बढ़ोतरी का असर आम जनता पर नहीं पड़ेगा. तेल कंपनियों ने नॉर्मल पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. मिडिल क्लास और आम वाहन चालक जो अपनी गाड़ियों में रेगुलर पेट्रोल और डीजल डलवाते हैं, उन्हें फिलहाल पुरानी कीमतों पर ही राहत मिलती रहेगी.