Home छत्तीसगढ़ आप ने विधायक विकास उपाध्याय के आवास के बाहर हवन कर किया...

आप ने विधायक विकास उपाध्याय के आवास के बाहर हवन कर किया प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी

44
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी ने स्थानीय मुद्दों को लेकर प्रदेश के विधायकों के आवासों का घेराव कर रही है। अगस्त महीने के शुरू होते ही आप ने रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय के निवास का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आप ने इस दौरान हवन अनोखे अंदाज में अपना आक्रोश जताया।
इस दौरान आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष नंद कुमार सिंह ने भाजपा और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों पार्टी के नेता कंबल ओढ़ कर घी पीने में लगे हुए हैं। उन्हें जनता की समस्या नहीं दिखती है। शहर में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। 300 घरों के लोगों को एनडीआरएफ की मदद से बोट से रेस्क्यू करना पड़ा। उन्होंने कहा कि शहर के निचले हिस्सों में जलभराव होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।