Home Uncategorized सिंहदेव के विरोध के कारण बृहस्पति का कटा टिकट, जय-वीरू की जोड़ी खंडित : डॉ रमन सिंह

सिंहदेव के विरोध के कारण बृहस्पति का कटा टिकट, जय-वीरू की जोड़ी खंडित : डॉ रमन सिंह

0

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार घोषित होने के बाद निशाना साधा है। जय-वीरू की जोड़ी खंडित हो चुकी है। कांग्रेस ने जनघोषणा पत्र का विश्वास तोड़ा इसलिए टीएस बाबा समिति में नहीं रहने का फैसला लिया।वहीं बृहस्पति सिंह की टिकट कटने के पर रमन सिंह ने कहा कि इनमें टकराव पहले से है। जिस व्यक्ति ने हत्या का आरोप लगा दिया था, उसी का टिकट काटा। वे टिकिट कटने के लिए दोषी टीएस सिंहदेव को ही मान रहे हैं।रमन सिंह ने कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाया है। रायपुर ग्रामीण से विधायक के बेटे को टिकट देना एक उदाहरण है।