Home Uncategorized भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या पर बृजमोहन अग्रवाल ने जताया शोक, कहा- हर कार्यकर्ता परिवार के साथ खड़ा है

भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या पर बृजमोहन अग्रवाल ने जताया शोक, कहा- हर कार्यकर्ता परिवार के साथ खड़ा है

0

रायपुर। नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने शनिवार को भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या कर दी है। इस घटना पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शोक जताया है।

बृजमोहन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नारायणपुर के जिला उपाध्यक्ष रतन दुबे की चुनाव प्रचार के दौरान नक्सलियों द्वारा की निर्ममता से हत्या बेहद दुखद है। यहां छत्तीसगढ़ में भाजपा के राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं की हत्याएं हो रही है और प्रदेश की कांग्रेस सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। इस दुःख की घड़ी में देश का प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता रतन दुबे के परिवार के साथ खड़ा है। ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि शोकाकुल परिवार को संबल तथा मृतात्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति